भैयापाड़ा महा गणपति के मंडल को अध्यक्ष सोनू यादव का बड़ा योगदान: 1 लाख 30 हजार का मुकुट दान

बोईसर: भैयापाड़ा स्थित महा गणपति मंडल के लिए इस वर्ष एक बड़ा योगदान प्राप्त हुआ है। PVT कंपनी के अध्यक्ष सोनू यादव ने महा गणपति को 1 लाख 30 हजार रुपये का स्वर्ण मुकुट दान किया है। इस अभूतपूर्व दान ने भैयापाड़ा के गणपति उत्सव में एक नई चमक और उल्लास भर दिया है।

गणपति मंडल के अध्यक्ष ने सोनू यादव के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह दान गणपति भक्तों और पूरे मंडल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोनू यादव ने इस अवसर पर कहा कि गणपति बाप्पा से उन्हें हमेशा शक्ति और आशीर्वाद मिलता है, और यह दान उनकी ओर से आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है।

मंडल के अन्य सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भी यादव के इस योगदान की सराहना की है, जिससे भैयापाड़ा का यह महा गणपति उत्सव और भी भव्य हो गया है।
Previous Post Next Post