एकनाथ शिंदे फिर 2024 में बने मुख्यमंत्री, इसलिए 200 युवक श्री क्षेत्र शिर्डी पैदल यात्रा।

विकास सिंह                                                  
इस बार का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए काफी अहम है. इसलिए 200 युवक करेंगे पैदल यात्रा, शिवसेना बोईसर शहर प्रमुख मुकेश पाटील और संकल्प युवा प्रतिष्ठान अध्यक्ष सौरभ आप्पा ने कहा एकनाथ शिंदे 2024 में भी बने मुख्यमंत्री , इसलिए बोईसर से श्री क्षेत्र शिर्डी 200 युवक पैदल यात्रा निकाली जा रही है।
पैदल साईं यात्रा 04 जनवरी को निकाली जाएगी। यह यात्रा गुरुवार सुबह 8 बजे साईनाथ नगर काटकरपाडा बोईसर से शिर्डी के लिए रवाना होगी।
आप को बता दे की संकल्प युवा प्रतिष्ठान द्वारा आए दिन नए नए कार्यक्रमों का नियोजन किया जाता है अपने इन्ही कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों की वजह से सौरभ अप्पा की समाज में अलग ही पहचान है और लोगो के दिलो में बसे हुए है।

संकल्प युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सौरभ अप्पा ने कहा
साई पदयात्रा, साईनाथ नगर काटकरपाडा बोईसर, गुरुवार 04 जनवरी 2024 सुबह 8.00 बजे उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post