भारतीय जनता पार्टी के पालघर लोकसभा प्रभारी (अल्पसंख्यांक मोर्चा) मेराज खान ने किए गए कार्यों को देखते हुए इल्यास पठान को बोईसर विधानसभा अध्यक्ष और अशाद शेख को पालघर लोकसभा प्रवक्ता पद पर नियुक्त पत्र सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी के पालघर लोकसभा प्रभारी (अल्पसंख्यांक मोर्चा) मेराज खान ने
उम्मीद जताई है कि वे भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस नियुक्ति पर भाजपा के अन्य मोर्चाओ के पदाधिकारियों ने अभिनंदन करते हुए कहा है कि, इन दोनों दिग्गजों की नियुक्ति पर भाजपा को आने वाले 2024 के चुनाव में काफी फायदा होने वाला है।
इल्यास पठान को बोईसर विधानसभा अध्यक्ष और अशाद शेख को पालघर लोकसभा प्रवक्ता पद पर नियुक्त किए जाने पर
पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं समेत उनके तमाम शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।