पालघर: पालघर जिले के बोईसर शहर में रहने वाली संजीवनी सावंत कई सालो की कड़ी मेहनत अब साकार हो गए है उनकी नियुक्ति मुंबई रेलवे पुलिस कांस्टेबल पद पर हुई है जिजाऊ संस्था द्वारा आज उनका अपने कार्यालय पर स्वागत किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना जताई गई।
आप को बता दे के संजीवनी सावंत बहुत गरीब परिवार से बिलोंग करती है उनके पिताजी का देहांत होने के बाद जिजाऊ द्वारा उनकी आगे की पढ़ाई में मदद की गई और उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से अपने सपने को साकार कर दिखाया जिसमे जिजाऊ संस्था का एक अहम योगदान रहा है आज संजीवनी सावंत रेलवे कांस्टेबल बन गई उन्होंने इसके लिए जिजाऊ का एहसान मान कर उनका शुक्रिया अदा किया।