पालघर। जव्हार पुलिस ने सब्जी की गाड़ी के नीचे गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में गांजा और एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत करीब साढ़े ग्यारह लाख का माल जब्त किया गया है और इससे गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस बारे में अधिक जानकारी यह है कि जव्हार पुलिस को सब्जी परिवहन करने वाले एक पिकअप वाहन में गांजा की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी, जानकारी के आधार पर पुलिस ने दहानू जव्हार रोड पर दहानू नाका पर जाल बिछाया। जव्हार पुलिस ने दहानू नाका पर सब्जी के ठेले की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में करीब आठ लाख का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने करीब साढ़े 11 लाख कीमत का गांजा और एक महिंद्रा पिकअप जब्त कर लिया है। इस मामले में जव्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।