पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख का गुटखा पकड़ा, अहमदाबाद से मुंबई तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख का गुटखा पकड़ा, अहमदाबाद से मुंबई तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तारलघर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 40 लाख रुपये के प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के नेतृत्व में, यह ऑपरेशन 14 सितंबर 2024 को गुप्त सूचना मिलने के बाद अंजाम दिया गया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे एक आयशर वाहन (क्रमांक GJ-11 VB-4818) को कासा क्षेत्र के पास रोका। वाहन की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि इसमें अवैध रूप से सुगंधित सुपारी और पान मसाला (गुटखा) ले जाया जा रहा था, जिसकी कुल कीमत 39,73,015 रुपये आंकी गई है। इसमें से केवल गुटखे की ही कीमत लगभग 18 लाख रुपये है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों, अरशद गैसुद्दीन खान (उम्र 30) और राम बहादुर बिरजलाल यादव (उम्र 52) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मुंबई में अवैध तंबाकू पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे। 

इस मामले में कासा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 2022, 132, 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक गणपत सुले और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने इस बड़ी सफलता पर अपनी टीम की सराहना की और बताया कि पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाती रहेगी। 

सम्पूर्ण मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा द्वारा जारी है, और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि अवैध तंबाकू पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। 


Previous Post Next Post